नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत लाहड़ गांव में एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई पर दराट से हमला कर दिया है। दोनों में चारपाई को फेंकने को लेकर गाली गलौज शुरू हुआ। इसके चलते दोनों मारपीट पर उतारू हो गए, और भाई ने अपने ही भाई पर दराट से प्रहार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम चंद पुत्र पंजाब सिंह निवासी लाहड़, बड़ा ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने घर में चारपाई पर सो रहा था। तो उसका सगा भाई सूरम सिंह, दिनेश पुत्र सूरम सिंह तथा सूरम सिंह की पत्नी शशि ने उसके घर में घुस कर दराट से हमला कर दिया। इससे प्रेम चंद घायल हो गया। प्रेम चंद ने बताया कि सूरम सिंह ने उसके घर में घुसकर उसकी चारपाई फेंक दी। दोनों में चारपाई फेंकने को लेकर गाली गलौच शुरू हो गई, और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद उसने अपने सगे भाई पर दराट से हमला कर दिया। उसके साथ दिनेश कुमार और सूरम सिंह की पत्नि शशि ने भी उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान प्रेम चंद ने शोर मचाया। शोर सुनने के बाद उसके परिजनों ने उसे छुड़वाया।
उधर थाना प्रभारी नादौन मूलराज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके उसका मेडिकल करवा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।