हमीरपुर। कोर्ट के आदेशों के बाद डिप्टी रेंजर घर से दूर सेवाएं देंगे। वन सर्कल हमीरपुर में सेवाएं दे रहे 28 डिप्टी रेंजर के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। प्रधान वन अरण्यपाल आरके गुप्ता ने तबादला आदेश जारी किए हैं।
प्रदेश वन विभाग ने स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों की सूची जारी की है। जो डिप्टी रेंजर गृह क्षेत्र या साथ लगते क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे थे। उन्हें स्थानांतरित करने के आदेश जारी हो चुके हैं। इन अधिकारियों को शीघ्र ही विभाग के तय क्षेत्र में रिपोर्ट करनी होगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 90 डिप्टी रेंजरों को स्थानांतरित करने के आदेश जारी हो चुके हैं।
इनमें हमीरपुर के 28 डिप्टी रेंजर भी शामिल हैं। प्रधान वन अरण्यपाल ने अधिकारियों के ट्रांसफर आर्डर जारी किए हैं। वन सर्कल में डिप्टी रेंजर के पद पर सेवाएं दे रहे अधिकारी शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में सेवाएं देंगे। अब उन्हें घर से दूर जाकर सेवाएं देनी होगी। न्यायालय के आदेश पर यह प्रक्रिया अमल में लाई गई है। प्रधान अरण्यपाल वन के आदेशों पर डिप्टी रेंजराें को ट्रांसफर किया गया है। हमीरपुर में कुल 51 डिप्टी रेंजर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से 28 अधिकारी ट्रांसफर होंगे।
उधर, वन अरण्यपाल सर्कल हमीरपुर समीर रस्तोगी ने बताया कि सर्कल हमीरपुर के 28 डिप्टी रेंजर ट्रांसफर हाेंगे। उन्होंने बताया कि तबादला नियमों के आधार पर इन अधिकारियों को ट्रांसफर किया जा रहा है।