हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध गांधी चौक में धरना-प्रर्दशन किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जेपी मुद्दे, भ्रष्टाचार और घोटालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इसी मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जेपी कंपनी को आर्थिक लाभ देने का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जेपी कंपनी को लाभ पहुंचाकर प्रदेश को करोड़ों का चूना लगाया है। जेपी थर्मल प्लांट लगाने में नियमों को दरकिनार किया गया। हिमाचल में आईपीएल के आयोजन से प्रदेश को करोड़ों का चूना लगा है। प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में कई घोटाले किए हैं। धरने में नरेंद्र ठाकुर, लोकसभा युकां अध्यक्ष बलबिंद्र सिह, मनोज शर्मा, सुक्रांत भाटिया, सुमित शर्मा, सौरभ कटोच, लाल चंद, नितिन ठाकुर भी उपस्थित रहे।