नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत गढ़याडा गांव की एक महिला अपनी चार वर्ष की बच्ची को छोड़कर गायब हो गई है। महिला के पति विक्रम कुमार ने अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत पुलिस थाना नादौन में करवाई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम ने बताया कि उसकी पत्नी रीना आयु 25 वर्ष तीन दिन पूर्व अचानक घर से गायब हो गई। जब सायं तक वह घर नहीं पहुंची तो उसने रिश्तेदारों सहित अन्य जान पहचान के लोगों के घर उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। विक्रम ने बताया कि उनकी चार वर्ष की बच्ची का मां के वियोग में रो-रो का बुरा हाल है। काफी ढूंढने पर भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
उधर, थाना प्रभारी नादौन मूल राज ने बताया कि महिला की गुमशुदगी की सूचना संबंधित थानों में दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।