पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मौदहा (हमीरपुर)। पति-पत्नी के छोटे-छोटे झगड़ों से जान पर तो बन ही रही है बल्कि पूरा परिवार ही बिखर रहा है। दंपतियों में होने वाले विवादों का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। इसी तरह की एक घटना में भैंस्ता गांव में मायके से पत्नी के न आने से दुखी पति ने खेत में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना में रीवन ग्राम पंचायत के एक मजरे मवइया में शनिवार की शाम पत्नी से विवाद होने से पति ने केरोसिन डालकर आग लगा ली।
पहली घटना भैंस्ता गांव में हुई। छेदीलाल प्रजापति सेतु निर्माण विभाग में नौकरी करता है। उसके चार बेटे गांव में रहते है। जिसमें तीसरे नंबर का पुत्र लवलेश पत्नी के साथ अलग रहता है। शनिवार को वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर संास्कृतिक कार्यक्रम देखता रहा। उसके बाद वह शराब पीकर खेतों पर चला गया। जहां उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। इस बीच शाम को एक महिला खेतों पर चारा लेने जा रही थी। तो उसने लवलेश (26) को खेत की मेड़ में रक्त रंजित हालत में देखा। जिसकी सूचना पर ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि लवलेश की पत्नी मकर संक्रांन्ति पर अपने मायके गड़रिया गांव चली गई थी। जिसे लेने को दो दिन पूर्व लवलेश गया था लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया। शायद इसी के चलते उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि शव के पास से एक तमंचा, शराब की बोतल व मूंगफली के छिलके मिले है। पुलिस ने मृतक के खिलाफ 25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। मृतक के एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है। उसका विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था।
उधर कोतवाली क्षेत्र के रीवन ग्राम पंचायत के एक मजरे मवइया में शनिवार की शाम पत्नी से विवाद होने से पति ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। ग्राम मवईया निवासी महेश्वरीदीन पूर्व प्रधान के पुत्र राजेंद्र (35) का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। जिस पर उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इस पर उसकी पत्नी व परिजनों ने आनन फानन में आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।