{"_id":"67-50870","slug":"Gorakhpur-50870-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0928\u0947\u0939\u093e \u0914\u0930 \u0930\u0941\u091a\u093f\u0915\u093e \u0915\u093e \u0935\u094d\u092f\u0902\u091c\u0928 \u0930\u0939\u093e \u091c\u093e\u092f\u0915\u0947\u0926\u093e\u0930","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
नेहा और रुचिका का व्यंजन रहा जायकेदार
Gorakhpur
Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
गोरखपुर। अग्रसेन जयंती समारोह का दूसरा दिन महिला दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। अग्रवाल महालक्ष्मी पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के दूसरे दिन घर से लाए गए चावल से बने नमकीन एवं मीठे व्यंजन की प्रतियोगिता हुई। नमकीन व्यंजन में नेहा अग्रवाल और रुचिका अग्रवाल तथा मीठा व्यंजन में कृतिका अग्रवाल और मीनाक्षी अग्रवाल ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्र्रम रीता और साधना अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। निर्णायक ललिता अग्रवाल और कुमकुम अग्रवाल थीं। रंगोली प्रतियोगिता में अंतरा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल और इतिशा अग्रवाल ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। संगीता गर्ग को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रतियोगिता स्मिता अग्रवाल और अंशु अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुई। निर्णायक अनीता अग्रवाल और शालिनी अनुराग थीं। ‘स्टाइलिश साड़ी पहनना’ प्रतियोगिता में 65 वर्षीय रीता अग्रवाल आकर्षण का केंद्र रहीं। लेकिन पूजा अग्रवाल, अंशु अग्रवाल और रीता अग्रवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य प्रयोजक पुष्पदंत जैन ने सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्द्धन किया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और मुख्य संयोजक पवन कुमार अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों और निर्णायकों को धन्यवाद दिया।