पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गोंडा। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री लुढ़क कर 4.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 10 डिग्री लुढ़क कर 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को कोहरा पड़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं पूरे दिन बदली छाई रही। धूप न निकलने से लोग परेशान नजर आए।
बदली रहने व बफीर्ली हवा चलने से लोग बेहाल नजर आए। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केन्द्र गोपाल ग्राम के कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को 20 किमी. प्रति घंटे की रफतार से हवा चली। कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार को सुबह कोहरा पड़ने के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार है। वहीं, संजीव, रघुवर दयाल, अंजनी तिवारी, विकास, विवेक आदि ने अलाव जलवाने के साथ ही गरीबों को कंबल वितरित कराने की मांग
की है।