{"_id":"130-44759","slug":"Gonda-44759-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0939\u0930 \u0936\u0916\u094d\u0938 \u092a\u0930 \u0928\u091c\u0930 \u0930\u0916\u0947\u0917\u093e \u0938\u0940\u0938\u0940\u091f\u0940\u0935\u0940 \u0915\u0948\u092e\u0930\u093e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
हर शख्स पर नजर रखेगा सीसीटीवी कैमरा
Gonda
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
गोंडा। शहर से लेकर गांव तक नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। रानीबाजार में 100 फुट ऊंचा पंडाल तैयार करने में इन दिनों कोलकाता से आए कारीगर जुटे हुए हैं। शहर के सबसे बड़े इस पंडाल में लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। साथ ही शहर में इस बार 104 दुर्गा पूजा पंडाल तैयार हो रहे हैं। मंगलवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
रानीबाजार में इस बार 100 फुट ऊंचा पंडाल सजाया जा रहा है, इसकी तैयारी में कोलकाता से आए कारीगर जुटे हुए हैं। यहां सुल्तानपुर से लाकर 16 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल में इस बार भगवान शंकर के सभी 12 ज्योतिर्लिंग देखने को मिलेंगे। जयमाता की सेवक संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन मित्तल और व्यवस्थापक शिवकुमार ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। वहीं, दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर इस बार सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई। यहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन के अतिरिक्त जयमाता की सेवक संघ के 95 सदस्यों को लगाया जाएगा। स्टेशन रोड पर साहबगंज में वैष्णो देवी माता की गुफा बनाई जा रही है। शहर में इस बार 104 दुर्गा पूजा पंडाल तैयार हो रहे हैं। वहीं, करनैलगंज, बालपुर, इटियाथोक, तरबगंज, मनकापुर, परसपुर समेत जिले के शहरी/ग्रामीण इलाकों में भी दुर्गा पूजा की तैयारियों चल रही हैं।