{"_id":"5e4c33828ebc3ef2cf60d0ec","slug":"the-couple-arrived-from-switzerland-to-deliver-the-message-of-environment-ghazipur-news-vns5115300199","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u092a\u0930\u094d\u092f\u093e\u0935\u0930\u0923 \u0915\u093e \u0938\u0902\u0926\u0947\u0936 \u0926\u0947\u0928\u0947 \u0938\u094d\u0935\u0940\u091f\u094d\u091c\u0930\u0932\u0948\u0902\u0921 \u0938\u0947 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0947 \u0926\u0902\u092a\u0924\u0940","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण का संदेश देने स्वीट्जरलैंड से पहुंचे दंपती
विश्व भ्रमण पर पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकल से निकले स्वीटजरलैंड के दंपति।
- फोटो : GHAZIPUR
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
मुहम्मदाबाद। ग्लोबल वार्मिंग से प्रदूषित हो रहे विश्व को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए स्विटजरलैंड से विश्व भ्रमण पर निकले साईकिल सवार दम्पति सोमवार की देर शाम नगर में पहुंचे। उन्होंने शहीद पार्क पर जा कर शहीदों को नमन किया तथा रात्रि विश्राम किया।
ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से विश्व को सावधान करने के लिए स्विटजरलैंड के पर्यावरण इंजीनियर तोबिपा एवं उनकी पत्नी फलोरेंस ग्राफ साइकिल से आठ माह पूर्व एक वर्ष के लिए भ्रमण पर निकले हैं। यह लोग विश्व के कई देशों में साईकिल यात्रा के माध्यम से नापते हुए भारत पहुंचे। नई दिल्ली, सवाई माधोपुर, सतना, इलाहाबाद होते हुए वाराणसी से चलकर सोमवार की शाम को मुहम्मदाबाद पहुंच कर रात्रि विश्राम किया। मंगलवार की सुबह शहीदों को नमन कर लोगों को पर्यावरण के खतरे से आगाह करते हुए बलिया के लिए रवाना हो गये। पर्यावरणविद इंजीनियर तोबिपा ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग से पूरे विश्व के समक्ष पर्यावरण का खतरा पैदा हो गया है। समय रहते विश्व समुदाय इस समस्या का समाधान नहीं करता है तो आने वाले समय में पूरे विश्व को बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ेगा। प्रतिदिन दो से तीन सौ गांवों में होते हुए चलते हैं और रात्रि में कही भी रुक जाते हैं। हमारा प्रतिदिन का खर्च सात से आठ सौ रुपये है। अब तक इटली, स्लोबेनिया, क्रोटिना, सरबिया, ग्रीस, टर्की, जार्जिया, ईरान के बाद भारत पहुंचे हैं। पूरे विश्व की अलग अलग संस्कृतियों की जानकारी प्राप्त करना एवं प्रदूषण नियंत्रण का संदेश देना हमारी यात्रा का उददेश्य है। बलिया से छपरा होते हुए यह लोग वैशाली जाएंगे। भारत से म्यांमार जाने की उनकी योजना है। मुहम्मदाबाद पहुंचने के बाद रात्रि में साइकिल यात्रियों ने क्षेत्राधिकारी विनय गौतम से मुलाकात कर उन्हें अपनी यात्रा का उददेश्य बताया एवं रुकने की इजाजत ली।