गाजीपुर। जिले में होने वाली सेना भर्ती मेले की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। सेना के कर्नल पवन कुमार ने जिले में डेरा डाल दिया है। सूबेदार मेजर आनंद राव ने आरटीआई ग्राउंड में चल रही मेले की तैयारियों का जायजा लिया। भर्ती के लिए सेना के जवान भी मौजूद हैं। सूबेदार मेजर ने जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
बता दें कि जिले में 28 जनवरी से सेना भर्ती मेला आयोजित किया गया है। यह भर्ती मेला 6 फरवरी तक चलेगा। इस भर्ती में गाजीपुर के साथ ही कुल छह जिलों के युवक भाग लेंगे। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को सेना के सूबेदार मेजर आनंद राव ने आरटीआई ग्राउंड में हो रही बैरिकेडिंग की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सेना के सूबेदार मेजर आरटीआई ग्राउंड में काफी देर तक रहे। यहां पर रुकने के बाद वह पीजी कालेज और कृषि विज्ञान केंद्र के ग्राउंड की भी जांच पड़ताल की। इसकी जानकारी देते हुए सूबेदार मेजर आनंद राव ने बताया कि आरटीआई ग्राउंड और पीजी कालेज में तैयारी चल रही है। दोनों ग्राउंड में सेना के जवान लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी की शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उधर दोपहर तक सेना के कर्नल पवन कुमार भी जिले में पहुंच चुके थे। उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों की जानकारी ली।
इन जिलों की होगी भर्ती-
गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र और जौनपुर।
ऐसे चलेगी भर्ती..
0 टोकन वितरण:- सेना के कर्नल पवन कुमार ने बताया कि टोकन वितरण के लिए सभी युवक असेंबली क्षेत्र में एकत्रित होंगे। उन्हेें सुबह चार बजे से दस बजे तक टोकन दिया जाएगा। असेंबली क्षेत्र में ही युवकों को लाउड स्पीकर के माध्यम से जरूरी कागजात, योग्यता और जिलों की जानकारियों दी जाएंगी। जिससे भीड़ पर नियंत्रण बना रहे।
0 युवकों की ऊंचाई जांच:-जिन युवकों को टोकन दिया जाएगा उन्हेें लाइन में खड़ाकर ऊंचाई की जांच की जाएगी। यह देखा जाएगा कि युवक सेना द्वारा तय की गई ऊंचाई को पूरा कर पाता है या नहीं। जिन युवकों की ऊंचाई निर्धारित मापदंड से कम पाई जाएगी, उन्हें सेना भर्ती का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्हें उसी समय घर जाने के लिए बता दिया जाएगा। इसके साथ ही शेष युवकों को मार्शलिंग क्षेत्र में भेजने के लिए 10 वीं के अंक पत्र और निवास प्रमाण पत्र की स्टेंप अंकित कर आगे भेज दिया जाएगा।
0 मार्शलिंग क्षेत्र:-मार्शलिंग क्षेत्र में ऊंचाई की जांच में सफल युवकों को अलग-अलग ट्रेड जीडी क्लर्क, टेकिभनकल, नर्सिगिं सहायक, ट्रेडस मैन के अभ्यर्थियों को बैठा लिया जाएगा। इनकी लाइन भी अलग बनेगी।
0 पीजी कालेज में होगी दौड़:-रेस ग्राउंड में सभी युवकों की 1.6 किलोमीटर की दौड़ होगी। यह दौड़ पीजी कालेज के ग्राउंड में होगी। जो युवक दौड़ में सफ ल होंगे उन्हें आगे भेजा जाएगा। सफल युवकों का कंप्यूटर में अंगूठा निशान लिया जाएगा। शेष युवकों को विशेष वाहन से उन्हें संबंधित बस स्टैंडों के लिए भेजा जाएगा।