गाजीपुर। भांवरकोल ब्लाक के बच्छलपुरा गांव से रेवतीपुर को जोड़ने वाले गंगा नदी में बना पीपा पुल कई जगह झुक गया है। इससे वाहनों के गंगा नदी में फिसलने की संभावना बढ़ गई है। इसका खुलासा करके मुहम्मदाबाद के उपजिलाधिकारी नंदलाल यति ने हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने दो बार पुल का निरीक्षण भी किया। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजी है। तीन वर्ष पहले इस पुल से एक वाहन फिसलने से छह लोग गंगा में समा गए थे।
देश के उपराष्ट्रपति एवं मुहम्मदाबाद निवासी हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी और उनकी छोटी पुत्री ने मुहम्मदाबाद में आने पर गंगा आरती की इच्छा जताई थी। यह मैसेज जिलाधिकारी प्रभुएन सिंह के पास उपराष्ट्रपति कार्यालय से बीते 24 दिसंबर को प्राप्त हुआ था। आदेश मिलने के बाद डीएम ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पुल का निरीक्षण करने के साथ ही सड़कों का हाल देखने को कहा था। इसके बाद जांच पड़ताल करके इसकी जानकारी उपराष्ट्रपति कार्यालय को भेज दी गई थी। जिला प्रशासन ने दिक्कतों को भी बताया था। रामपुर-सेमरा पीपापुल का एसडीएम मुहम्मदाबाद ने भी निरीक्षण किया था।
उन्होंने इस पुल का संदेह के आधार पर बुधवार को भी निरीक्षण किया। उन्होंने जब इस पुल का दो बार निरीक्षण किया तो पाया जहां गंगा में पानी का बहाव है। वहां पर वाहन पहुंचने पर पुल का काफी हिस्सा झुक जा रहा था। इस पर एसडीएम को जब शंका हुई तो उन्होंने दोबारा जांच पड़ताल की। दूसरी बार भी ऐसा ही हुआ। एसडीएम ने देखा कि मोटे रस्से कई जगहों पर नहीं बंधे थे। पुल के निर्माण में तकनीकी खामियां मिलीं। यह पुल बच्छलपुरा से रेवतीपुर गांव को जोड़ता है। यह पुल यहां के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक माना जाता है। 26 फरवरी 2009 में पिकअप वाहन के पुल से फिसलने पर छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसकी जानकारी देते हुए एसडीएम मुहम्मदाबाद नंदलाल यति ने बताया कि रामपुर सेमरा पीपा पुल में तकनीकी खराबी आ गई है जिसकी वजह से भारी वाहनों के गुजरने में खतरा हो सकता है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम पुल की जांच पड़ताल करेंगी।