{"_id":"71997","slug":"Ghazipur-71997-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0915\u0941\u090f\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0917\u093f\u0930\u0928\u0947 \u0938\u0947 \u092e\u094c\u0924","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरने से मौत
Ghazipur
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
सिधागरघाट। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मौजपुर सुरवत गांव में मंगलवार की रात कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौजपुर सुरवत निवासी धनई राम मंगलवार की रात करीब 10 बजे रामाज्ञा राय के ट्यूबवेल पर पानी के गया था। कुएं से पानी निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह कुएं में गिर गया। रात में अंधेरा होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। जब काफी देर होने के बाद भी धनई घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजन इधर-उधर उसकी खोज करने लगी। खोजते-खोजते लोग कुएं पर पहुंचे तो देखा कि धनई कुएं में गिरा था। जानकारी होते ही वह ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी तरह लोगों ने धनई को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।