{"_id":"71677","slug":"Ghazipur-71677-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0916\u0924\u0930\u0947 \u0915\u0947 \u0928\u093f\u0936\u093e\u0928 \u0915\u094b \u091b\u0942\u0928\u0947 \u0915\u094b \u092c\u0947\u0924\u093e\u092c \u0917\u0902\u0917\u093e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान को छूने को बेताब गंगा
Ghazipur
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
गाजीपुर। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। जिले में खतरे का बिंदु 63.105 है और धीरे-धीरे गंगा इसकी तरफ बढ़ती जा रही है। गंगा के रौद्र रुप को देख कर तटवर्ती इलाकों के लोग सहमे हुए है। कई क्षेत्रों के लोग पलायन करने लगे है। इधर, प्रसासन की ओर से राहत का काम नहीं शुरू किए जाने से लोगों में असंतोष बना हुआ है।
बरसात होने के बाद गंगा के जलस्तर में शनिवार की शाम से बढ़ाव का क्रम बहुत तेज हो गया। उस समय यह दो सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही थी। रविवार की भोर में अचानक इसमें और तेजी आ गई। तीन बजे के बाद यह रफ्तार बढ़कर तीन सेमी प्रति घंटा हो गया। रफ्तार का यह क्रम शाम तक बना रहा। शाम को तीन बजे गंगा का जल स्तर 60.840 मीटर रिकार्ड किया गया। इधर, गंगा के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में भारी नुकसान हो रहा है। जमानिया, करंडा, गौसपुर, नोनहरा, फिरोजपुर, सेमरा, शेरपुर तथा भांवरकोल क्षेत्रों में खेत में बोई गई फसलें तथा सब्जियां बरबाद होने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक इलाहाबाद तथा वाराणसी मेें अभी गंगा बढ़ रही है इसलिए यहां भी अभी बढ़ाव का क्रम बना रहेगा।