दिलदारनगर। सर्राफा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से किया गया। इसके बाद नगर के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि सराफा व्यापार मंडल के संरक्षक जवाहर प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि सराफा व्यापारियों की हक की लड़ाई तभी लड़ी जाती है जब संगठन मजबूत होता है। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, विनोद कुमार वर्मा, नौशाद खां, श्यामलाल यादव, ओमप्रकाश वर्मा, दिनेश वर्मा, कन्हैैयालाल, उपेंद्र वर्मा, धनजी वर्मा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, मनोज वर्मा, सत्यनारायण यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता श्यामसुंदर वर्मा तथा संचालन नंदकुमार वर्मा ने किया।