गाजीपुर। भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबद्ध पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के महामंत्री अशोक कुमार शुक्ल का शुक्रवार को यहां आगमन हुआ। अपने सघन जनसंपर्क अभियान के तहत श्री शुक्ल रेल कर्मियों से संपर्क करते हुए इलाहाबाद से यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के उद्देश्य रेल कर्मियों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना है।
इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि रेल आवासों की स्थिति अत्यंत जर्जर है। यह आवास रेल कर्मियों के रहने योग्य नहीं हैं। रेलवे की संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों से भी 12-12 घंटे की ड्यूटी लिए जाने पर उन्होंने चिंता जताई। कहा कि जनसंपर्क के प्रमुख बिंदुओं पर जून माह में गोरखपुर में समीक्षा बैठक कर वृहद संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, मंत्री विशेश्वर राय, स्थानीय शाखा मंत्री करीमुल्लाह, संजय राय, अक्षयलाल, विनय कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे।