जखनिया। संत समाज की लामबंदी आखिरकार रंग लाई। पुलिस ने बुधवार की सुबह सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के महंत शत्रुघ्नदास को धमकी देेने वालेे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया। पकडे़ गए आरोपी ने घटना में शामिल अपने कई अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं। पुलिस अब इन आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुट गई है। साथ ही भुड़कुड़ा पुलिस ने महंत को सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है।
बीते शनिवार की रात सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ में घुसकर हथियारों से लैस चार युवकों ने महंत शत्रुघ्नदास को जान से मारने की धमकी दी थी। शिष्यों के विरोध करने पर आरोपी मठ से भाग निकले थे। रात में ही घटना की सूचना देते हुए महंत ने भुड़कुड़ा पुलिस को एक युवक को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस मामले के प्रति लापरवाह बनी रही। इसको लेकर संत समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बीते मंगलवार को भुड़कुड़ा मठ के महंत डीएम से मिले और उन्हें पुलिस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने घटना के बाबत भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में एसपी को भी अवगत कराया। अधिकारियों का दबाव बनते ही पुलिस फास्ट हो गई। भुड़कुड़ा थानाध्यक्ष मनमोहन पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह नामजद आरोपी जैकेश पुत्र मारकंडेेय निवासी भुड़कुड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने घटना में शामिल रहे अपने कई साथियों के नाम और ठिकाने की जानकारी दी है। इसके आधार पर फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उनका यह भी कहना था मठ के साथ महंत की सुरक्षा के लिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। वहीं महंत का कहना है कि इस पूरे मामले से शासन प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।