गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के महाजन टोली मोहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के आंगन में छत की ऐंगिल से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के पीछे अवसाद को कारण बताया गया है।
महाजन टोली मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय अवनीश कुमार गुप्ता की पत्नी आशा गुप्ता आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी पत्नी ड्यूटी पर चली गई जबकि मां जिला अस्पताल गई थी। करीब दस बजे अवनीश कुमार ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद गले में साड़ी का फंदा डालकर छत पर लगे एेंगिल से लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। दोपहर में जब उसकी पत्नी ड्यूटी करके घर आई तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर जब अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांका। देखा कि अंदर उसके पति का शव फंदे पर झूल रहा है। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खोला। तब तक अवनीश की मौत हो चुकी थी। घरवालों के कोई कार्रवाई नहीं करने के अनुरोध पर पुलिस ने पंचानामा करके शव परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह काफी अवसाद में था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पति की मौत को लेकर उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।