पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गाजीपुर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। शहर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। शहर को लोकल फाल्ट से राहत दिलाने के लिए शहर के जर्जर तारों को बदला जाएगा। इसके लिए अधिशासी अभियंता एसएन मौर्या ने एसडीओ शहर से विस्तृत कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर मांगी है।
शहर की विद्युत आपूर्ति बेहद खराब हो गई है। जर्जर तारों की वजह से हमेशा लोकल फाल्ट की शिकायत रहती है। लालदरवाजा फीडर का लोड बढ़ने से आने दिन ब्रेकडाउन लेना पड़ रहा है। इस इलाके में सबसे अधिक जर्जर तार हैं जिन्हें बदलने के लिए कई बार मांग उठी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता एसएन मौर्या ने शासन को तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है जिससे शहर के सभी जर्जर तारों को बदलने की कार्ययोजना है। कहा गया है कि शहर की घनी बस्तियों में झूल रहे जर्जर तारों की वजह से बड़ी दुर्घटना घट सकती है। लिहाजा इसे बदलने के लिए धनराशि जारी की जाए। इसके साथ ही लालदरवाजा फीडर पर ओवरलोड हो गया है जिससे 24 घंटे में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। साथ ही 20 नए ट्रांसफार्मर भी मांगे गए हैं। इसमें 400 केवीए के चार, ढाई सौ के 5 के साथ ही शेष ट्रांसफार्मर शामिल हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत एसएन मौर्या ने बताया कि शहर की विद्युत आपूर्ति जल्द ही बेहतर हो जाएगी। पूरे शहर के जर्जर तारों को बदलने के लिए एसडीओ नगर को कार्ययोजना मांगी गई है।