पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गाजियाबाद। शहर में लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चेन स्नेचिंग, लूटपाट, चोरियों से परेशान लोगों का पुलिस से भरोसा उठ रहा है।
मॉर्निंग वॉक पर निकले एक कारोबारी को स्कूटर सवार तीन लुटेरों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। नेहरू स्टेडियम के पास सुबह-सुबह हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। बदमाश उनसे दो सोने की अंगूठी, गले की एक चेन और 2500 रुपये लूटकर फरार हो गए। तीनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। लूट से किराना व्यापारियों में आक्रोश है।
कारोबारी उमा शंकर कौशिक ने बताया कि वह किराना मंडी में रहते हैं। घर में ही नीचे इनका किराना स्टोर है। रोजाना की तरह सुबह करीब सवा आठ बजे वे टहलने के लिए नेहरू स्टेडियम जा रहे थे। स्टेडियम के पास ही दो स्कूटरों पर सवार तीन बदमाशों ने अचानक तमंचा तानकर उन्हें रोक लिया। दो अंगूठी और चेन और ढाई हजार रुपये लूटकर रफूचक्कर हो गए। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए मगर लुटेरे दूर जा चुके थे।
दांतों से निकाली फंसी अंगूठी
एक अंगूठी उनकी उंगली में फंसी हुई थी, जिसे लुटेरे नहीं उतार पा रहे थे। एक बदमाश बोला, नहीं उतर रही तो रहने दे, लेकिन दूसरे बदमाश ने उनकी अंगुली में दांत गड़ाकर उसे निकाल लिया। एसओ सिहानी गेट प्रमोद गौतम ने बताया कि लुटेरों के स्कूटर पुराने बजाज सुपर थे। जल्द ही लुटेरे दबोच लिए जाएंगे।