पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
दीवार की जद में आकर चार कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त
गाजियाबाद। यशोदा अस्पताल की तरफ वाली नेहरू स्टेडियम की करीब 25 फुट लंबी दीवार सोमवार दोपहर भरभराकर गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जीडीए वीसी ने घटनास्थल का मुआयना किया। वाकया दोपहर करीब 12 बजे का है। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही आसपास जमा लोग दौड़ पड़े। स्विफ्ट डिजायर, वैगनआर, सेंट्रो और मारुति वीएक्सआई कारें दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हो गईं। दीवार के पास ही कूड़ा बीन रही आसाम निवासी तालिया बेगम घायल हो गई। पुलिस ने तत्काल उसे जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जीडीए वीसी संतोष कुमार यादव ने बताया कि दीवार की नींव को चूहों ने खोदकर खोखला कर दिया था। यह पहले ही टेढ़ी हो गई थी। इसे तोड़कर दोबारा बनाया जाना था। लेकिन 26 जनवरी को परिवहन मंत्री के आगमन से इसे तोड़ा नहीं जा सका। अब इसका निर्माण कराया जाएगा।
...तब गिरती तो क्या होता
अगर ये दीवार परिवहन मंत्री के कार्यक्रम के दौरान या फिर पिछले दिनों हुए दिल्ली और यूपी के बीच रणजी मैच के दौरान गिरती तो क्या होता?