पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गाजियाबाद। सूबे के किसान अब आनलाइन होंगे। इनको खेती और शासन की योजनाओं की जानकारी आनलाइन मिलेगी। शासन ने इसकी योजना तैयार कर ली है। मार्च से मेरठ मंडल में नई योजना शुरू हो जाएगी।
गन्ना विभाग ने किसानों को अपडेट कर दिया है। किसानों को गन्ना खरीद, तौल पर्चियों की जानकारी, गन्ना भुगतान आदि का समस्त विवरण घर बैठे दिया जा रहा है। नेट के अलावा किसानों को मोबाइल पर भी अपडेट किया जा रहा है। अब शासन ने गन्ना विभाग की तर्ज पर ही सभी किसानों को अपडेट करने की योजना तैयार की है। इसके लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों से शासन का अनुबंध होगा। नई योजना में चौपालों या प्राथमिक विद्यालयों में नेट सेंटर चलाए जाएंगे। यहां पर गांव के सभी किसानों के नाम से जानकारी दी जाएगी। सामूहिक योजनाओं को भी नेट पर लोड किया जाएगा। कृषि के अलावा अन्य योजनाओं की जानकारी भी यहां पर मिल सकेगी।
नई योजना पर मार्च से कार्य शुरू किया जाएगा। मंडल में मार्च तक सभी 12 लाख किसानों के नंबर और एड्रेस अपडेट कर योजना शुरू कर दी जाएगी। - जितेंद्र कुमार तोमर, कृषि उपनिदेशक प्रसार