पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
लोनी। रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री के चौकीदारों को बंधक बनाकर शनिवार देर रात दबंगों ने कब्जा कर लिया। रविवार सुबह फैक्ट्री मालिक पहुंचा तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। फैक्ट्री मालिक ने थाने में इस संबंध में शिकायत दी है। पुलिस ने चौकीदारों को बंधनमुक्त कराकर फैक्ट्री मालिक के सुपुुर्द कर दी है। दबंग सपा नेता के गुर्गे बताए जा रहे हैं।
दिल्ली के शाहिद हसन, श्री भगवान, गोपाल और शाकिर हसन की पार्टनरशिप में कैपिटल पॉलीमर के नाम से प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने की फैक्ट्री है। गोपाल ने बताया कि सन 2000 में उन्होंने फैक्ट्री को यूपीएफसी से नीलामी में 2.65 लाख में खरीदा था। तभी से वह इसका संचालन कर रहे हैं। गोपाल ने बताया कि दो दिन से फैक्ट्री की छुट्टी थी। रविवार सुबह 11 बजे वह फैक्ट्री पहुंचा तो वहां एक दर्जन बंदूकधारी बैठे थे। उन्होंने फैक्ट्री के चौकीदार लोकेश, शिवकुमार और संजय को बंधक बना रखा था। बंदूकधारियों ने उसे भी बंधक बना लिया। फैक्ट्री प्लाट को अपना बताते हुए जान से मारने की धमकी दी और मशीनें उठाकर ले जाने को कहा। काफी देर बाद दबंगों ने उसे छोड़ा। शाम को गोपाल दूसरे पार्टनरों के साथ थाने पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने देर शाम फैक्ट्री पहुंचकर चौकीदारों को बंधनमुक्त कराकर फैक्ट्री मालिक को पुन: कब्जा दिलाया। चौकीदारों ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे दबंग फैक्ट्री का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे और उन्हें बंधक बना रखा था। कस्बा चौकी प्रभारी सनत मिश्रा का कहना है कि आरोपी फैक्ट्री को अपना बता रहे है। मामले की जांच की जा रही है।