साहिबाबाद। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कश्मीर मुद्दा जोरशोर से गूंजा। प्रवीण तोगड़िया और अशोक सिंघल के साथ सभी नेताओं ने एक स्वर में पीओके को वापस लाने का आह्वान किया।
तीसरे दिन के उद्घाटन सत्र की शुरुआत संत विवेक नाथ महाराज ने की। उन्होंने कहा कि भले की वर्तमान सरकार कश्मीर पर ढीला रुख अख्तियार किए हो मगर विहिप कश्मीर की लड़ाई जारी रखेगी। मीडिया से बात करते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने कहा कि कश्मीर देश का अभिन्न अंग है। मगर, भारत सरकार पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने का काम करते हुए इसे पाक अधिकृत कश्मीर कहती है। इससे सरकार का ढीला रवैया दिखाई देता है।