गाजियाबाद। गेहूं खरीद में गड़बड़ी को लेकर भाजपाईयों ने मंगलवार को गोविंदपुरम मंडी पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गेहूं खरीद के नाम पर किसानों को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो अफसरों को दफ्तरों में नहीं बैठने दिया जाएगा।
प्रदर्शनकारी भाजपाई दोपहर मेें नारेबारी और प्रदर्शन करते हुए मंडी पहुंचे थे। भाजपा नेताओं का कहना था कि गेहूं क्रय केंद्रों पर कई घंटे इंतजार के बाद भी किसानों का अनाज नहीं लिया जा रहा। कभी बारदाना न होने की बात कही जा रही है तो कभी तौल मेें गड़बड़ी हो रही है। प्रदर्शन में शामिल भाजपा महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, बल्देवराज शर्मा, राजा वर्मा, आशू वर्मा, राजीव अग्रवाल, नीरज गोयल, ब्रजपाल तेवतिया, नीरज चौधरी ने अफसरों को ज्ञापन सौंपकर गेहूं समय से खरीदे जाने की मांग की।