{"_id":"16519","slug":"Ghaziabad-16519-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" पानी के लिए प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए प्रदर्शन
Ghaziabad
Updated Mon, 21 May 2012 12:00 PM IST
ब्रिज विहार डी ब्लॉक के रेजीडेंट्स ने की नारेबाजी
साहिबाबाद। डेल्टा कॉलोनी में पेयजल संकट पर रविवार को रेजीडेंट्स ने नगर निगम के खिलाफ विरोध जताया। रेजीडेंट्स ने ब्रिज विहार डी ब्लॉक स्थित पानी की टंकी पर प्रदर्शन कर अधिकारियों से पेयजल समस्या दूर करने की मांग की।
ब्रिज विहार डी ब्लॉक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि इलाके में कई हफ्तों से जल संकट है। यही हाल रहा तो जल्द आरडब्ल्यूए आंदोलन करेगी। उपाध्यक्ष यूसी सक्सेना का कहना है कि बढ़ती गर्मी के साथ ही पानी का संकट गहराता जा रहा है। महासचिव केएन बलूनी ने कहा कि पानी की समस्या से रेजीडेंट्स त्रस्त हैं। प्रदर्शन में श्रवण कुमार, राजेश तिवारी, एनएम शर्मा, रविंद्रन पिल्लई, विजय कुमार शर्मा, मोहन, विजय सिंह, शिवचरण सिंह कंडारी, बीडी सिंघल, कमलेश चौधरी, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।