दुनिया भर के लोगों के साथ थिरके हॉट सिटी के कदम
साहिबाबाद। ब्रिटिश काउंसिल की ओर से शुक्रवार को दुनिया भर के 1472 जगहों पर एक साथ मेगा डांस प्रोग्राम डंास-2012 का आयोजन किया गया। साहिबाबाद में यह राजेंद्र नगर स्थित प्रोग्राम डीएलएफ स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के 33 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। यह डांस प्रोग्राम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आयोजित किया गया। प्रिंसिपल सीमा जैरथ ने बताया कि दुनिया भर 2,64,188 लोगों के साथ स्कूल के 33 बच्चों ने भी पांच मिनट तक नृत्य किया। वैन मैकग्रेगर ने इसकी कोरियोग्राफी की।