डेल्टा कॉलोनी में पानी नहीं मिलने पर प्रदर्शन, बोतल बंद पानी के भरोसे है लाखों लोग
साहिबाबाद। लगातार पानी की सप्लाई प्रभावित रहने पर बृहस्पतिवार को डेल्टा कॉलोनी के रेजीडेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। ब्रिज विहार स्थित पानी टंकी पर रेजीडेंट्स ने खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। डेल्टा कॉलोनी के लाखों रेजीडेंट्स बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। राधाकुंज और चंद्रनगर में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है तो ब्रिज विहार और सूर्य नगर में दूषित जलापूर्ति हो रही है। कई बार तो इलाके में बोतल बंद पानी भी नहीं मिलता तो दिल्ली से पानी खरीदना पड़ता है। प्रदर्शन में शर्मिला सिंह, सरोज नागर, चंदा दीक्षित, पार्वती, आशा मिश्रा, माहेश्वरी शर्मा, बीना देवी, नीमा जोशी, शारदानंद मिश्रा, हरेंद्र नागर, शांति देवी, युगनारायण यादव शामिल रहे।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की शिकायत
राधाकुंज आरडब्ल्यूए के सचिव भूपेंद्र भारद्वाज बताते हैं कि इलाके में पानी की सप्लाई पिछले 10 दिनों से ठप है।
चंद्रनगर आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष रीता सिंह बताती हैं कि कई जगहों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हैं। इसके चलते पूरे इलाके में गंदे पानी की सप्लाई होती है।
ब्रिज विहार आरडब्ल्यूए महासचिव केएन बलूनी ने बताया कि लाखों की आबादी पर पेयजल इंतजाम नाकाफी हैं।