पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
टूंडला। एक ओर देश 64वें गणतंत्र दिवस पर खुशियां मना रहा था। देश में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान में कडे़ कानून बनाने की बातें कही जा रहीं थीं, वहीं थाना पचोखरा का एक दरोगा जांच के नाम पर एक विधवा का अपमान कर रहा था। दरोगा द्वारा महिला से की गयी अभद्रता पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों में भरकर थाने पर हंगामा किया। दरोगा द्वारा गलती स्वीकारने पर ही ग्रामीण शांत हुए।
मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छिकाऊ का है। 26 जनवरी की सायं 8.15 बजे करीब थाना पुलिस का एक दरोगा महिला का भगा ले जाने के मामले में जांच के लिए गया था। यहां उसने पुलिसिया अंदाज में एक विधवा महिला को आरोपी महिला समझ उससे उसका नाम उसके पति का नाम ही नहीं वह पति कहां है प्रश्न कर डाला। इस पर महिला ने उसे राख की ढेर में होने की बात कह दी। यह सुन दरोगा आग-बबूला हो गया तथा उसने उससे अभद्रता कर डाली।
घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश छा गया। ग्रामीण रविवार सुबह होते ही ट्रैक्टरों में भरकर पचोखरा थाने जा पहुंचे तथा उन्होंने उक्त दरोगा के विरुद्ध हंगामा किया। हंगामारत ग्रामीणों को मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाया। जब ग्रामीण शांत नहीं हुए तो उक्त दरोगा ने अपनी गलती पर क्षमा मांगी। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
रविवार सुबह कुछ ग्रामीण शिकायत लेकर थाने पर पहुंचे थे। उस दौरान वे थाने पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कोई तहरीर भी नहीं दी थी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया था। जब वे थाने पहुंचे तो सभी लोग जा चुके थे। उन्हें मौजूद स्टाफ द्वारा समझाने पर वे चले गये थे।
दुर्गेश कुमार
थाना प्रभारी, पचोखरा