पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
फीरोजाबाद। मदर टेरेसा स्कूल के समीप बुधवार को हुए हादसे से आक्रोशित लोगों ने बच्चों के साथ गुरुवार सुबह हाईवे पर जाम लगा दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोग जर्जर विद्युत तारों को ठीक कराने की मांग कर रहे थे।
बुधवार शाम करीब तीन बजे मदर टेरेसा स्कूल के गेट पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर सड़क पर गिर गया था। हादसे के दौरान स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए थे। लोगों में इस बात का आक्रोश था कि हादसे की सूचना देने के बाद भी काफी समय तक टूटे तार में करंट दौड़ता रहा। शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने तार को ठीक किया लेकिन उसे बदला नहीं गया। इससे गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों के साथ हाईवे जाम कर दिया। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि जर्जर तारों को ठीक कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार कहा जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। अधिकारियों की लापरवाही से आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि जर्जर तारों को जल्द ठीक करा दिया जाएगा इसके बाद ही जाम खोला गया।