नारखी/खैरगढ़। बिजली की किल्लत ने किसानों को आक्रोशित कर दिया है। नारखी क्षेत्र में छह दिन से बिजली के दर्शन नहीं हुए। यही हाल खैरगढ़ क्षेत्र का है। प्रतापपुर, हाथवंत फीडर को 16 घंटे और खैरगढ़ को पांच घंटे बिजली देने के कारण क्षेत्र की जनता में गुस्सा है। सर्दी के मौसम में किसानों को आलू के साथ ही अन्य फसलों में सिंचाई की सख्त जरूरत है। यदि पाला पड़ा तो सारी फसल बर्बाद हो जाएगी। ऐसे समय पर नारखी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की आपूर्ति करीब छह दिनों से ठप है। कोटला के पूर्व प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह कहते हैं कि विभाग के जेई एवं एई ने फोन बंद कर लिए हैं। छह दिन से क्षेत्र में बिजली नहीं आई है। यदि शीघ्र ही सुधार नहीं किया गया तो किसान सड़क पर उतर आएंगे। वहीं खैरगढ़ क्षेत्र में पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। ऐसे में लोग पानी तक को तरस गए हैं। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि प्रतापपुर एवं हाथवंत फीडर को आपूर्ति ठीक मिल रही है लेकिन खैरगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिक बाबूराम शर्मा, राम सिंह, हरिविलास, मुन्नालाल, वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रामवीर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
नारखी/खैरगढ़। बिजली की किल्लत ने किसानों को आक्रोशित कर दिया है। नारखी क्षेत्र में छह दिन से बिजली के दर्शन नहीं हुए। यही हाल खैरगढ़ क्षेत्र का है। प्रतापपुर, हाथवंत फीडर को 16 घंटे और खैरगढ़ को पांच घंटे बिजली देने के कारण क्षेत्र की जनता में गुस्सा है।
सर्दी के मौसम में किसानों को आलू के साथ ही अन्य फसलों में सिंचाई की सख्त जरूरत है। यदि पाला पड़ा तो सारी फसल बर्बाद हो जाएगी। ऐसे समय पर नारखी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की आपूर्ति करीब छह दिनों से ठप है। कोटला के पूर्व प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह कहते हैं कि विभाग के जेई एवं एई ने फोन बंद कर लिए हैं। छह दिन से क्षेत्र में बिजली नहीं आई है। यदि शीघ्र ही सुधार नहीं किया गया तो किसान सड़क पर उतर आएंगे। वहीं खैरगढ़ क्षेत्र में पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। ऐसे में लोग पानी तक को तरस गए हैं। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि प्रतापपुर एवं हाथवंत फीडर को आपूर्ति ठीक मिल रही है लेकिन खैरगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिक बाबूराम शर्मा, राम सिंह, हरिविलास, मुन्नालाल, वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रामवीर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.