{"_id":"5-46471","slug":"Firozabad-46471-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u091c\u0932, \u091c\u0902\u0917\u0932, \u091c\u092e\u0940\u0928 \u0915\u0940 \u092c\u0930\u094d\u092c\u093e\u0926\u0940 \u0930\u094b\u0915\u0947 \u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930 \u0938\u0930\u0915\u093e\u0930","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
जल, जंगल, जमीन की बर्बादी रोके केंद्र सरकार
Firozabad
Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
मैनपुरी। जल, जंगल, जमीन की बर्बादी रोकने और गरीबी, कुपोषण, भुखमरी के विरोध में एक नवंबर को दिल्ली में संसद का घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए मैनपुरी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। भारतीय कम्युनिस्टी पार्टी के जिला सचिव डा.रामधन ने मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में यह बात कह। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन की बर्बादी के लिए कांग्रेस सरकार दोषी है। गरीबी, कुपोषण, भुखमरी के कारण लोग आत्महत्याएं करने पर मजबूर हैं। महंगाई पर अंकुश लगाने, भ्रष्टाचार मिटाने, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस तथा केरोसिन पर सब्सिडी बरकरार रखने के लिए वामपंथी दलों द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान पर वृहद सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद संसद का घेराव किया जाएगा। संसद घेराव के लिए अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के नेतृत्व में मैनपुरी से हजारों किसान एवं खेतिहर मजदूर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
बैठक में राधेश्याम मिश्रा, वीरेंद्र सिंह चौहान, रोहिताश्व भारद्वाज, कृष्णकांत दीक्षित, महावीर सिंह यादव आदि उपस्थित थे।