फीरोजाबाद। कश्यप बगीची के समीप एक प्लाट के गेट की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे की जानकारी होेते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर स्थित कश्यप बगीची के निकट खाली प्लाट पड़ा है। प्लाट सांई मंदिर की संपत्ति बताई जाती है। गुरुवार को प्लाट में सांई बाबा का प्रसाद बन रहा था। मोहल्ले के विनोद, प्रमोद, बबलू बोनी के बच्चे यहां खेल रहे थे। कुछ देर बाद चारों बच्चे प्लाट के गेट पर झूला झूलने लगे। तभी अचानक गेट के साथ उसकी दीवार भी बच्चों के ऊपर गिर गई। मलबे में चारों बच्चे दब गए। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने मलबे और गेट के नीचे से किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में कन्हैया पुत्र विनोद व अंशु पुत्र प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खरी पुत्र बबलू व मल्ला पुत्री बोनी घायल हो गईं। घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इलाका पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। परिजन बच्चों के शवों को अपने साथ ले गए हैं। अगर वह कार्रवाई चाहेंगे तो शवों को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।