छिवलहा/हथगाम। प्रियंका और शिक्षा को मौत ही दोबारा गंगा नदी के पानी में घसीट ले गई। अमावस्या पर मां और चाची के साथ गई प्रियंका और उसकी सहेली नहाकर बाहर निकल आई थी। सुबह घाट पर भीड़ ज्यादा थी और स्नान कर निकली मां एवं चाची कपड़े बदलने में जुट गई। इस बीच आंख बचाकर दोनों दोबारा नदी मेें कूदी और फिर एक का शव ही बाहर आ सका।
प्रियंका अपनी मां कुसुमा देवी और चाची सुनीता के साथ गंगा स्नान के लिए गई थी। साथ में उसकी सहेली शिक्षा भी आई थी। दोनों बच्चियों के नदी में नहाते समय कुसुमा देवी अपनी नजर गड़ाए हुए थीं। उन्हाेंने कुछ देर बाद ही दोनों को पानी से बाहर निकल कर कपड़े पहनने की हिदायत देते हुए अपने कपड़े बदलने में जुट गईं। इसी बीच दोनों बच्चियां नजर बचाकर नदी में कूदी और डूब र्गइं। मां और चाची को तो आभास तक नहीं हुआ। वह तो घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ के शोर मचाने पर वह प्रियंका और शिक्षा की तलाश में जुट गईं। हालांकि जब दोनों नहीं कही नजर नहीं आईं तब उन्हें अपनी ही बच्चियों के डूबने की आशंका हुई।