असोथर। थाना क्षेत्र के बुधरामऊ में गुरुवार दोपहर के एक कि शोर की तलाब में पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी विजय पाल का पुत्र 14 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र गांव के साथियों के साथ मवेशी चराने के जंगल गया था। तालाब में मवेशी नहाने के लिए घुसे थे। मवेशियों को बाहर निकालने के लिए किशोर गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से अनियंत्रित होकर डूबने लगा। हादसा देखकर साथियों ने दौड़कर किशोर के परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने किशोर को बचाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बाद तालाब से किशोर का शव बाहर निकाला जा सका। किशार को निकालने के प्रयास में एक ग्रामीण की हालत भी गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।