चौडगरा/फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में खेलते समय एक बच्चा गांव में सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। जब तक परिवार के लोग उसे निकालने पहुंचे उसकी मौत हो गई। गांव के विनोद का डेढ़ वर्षीय पुत्र बीरू शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। जहां बीरू खेल रहा था वहीं किनारे नाला है। खेलते खेलते बीरू नाले में गिर गया। इधर परिजनोें ने थोड़ी देर बाद खोजबीन शुरू की। बीरू के न मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर के बाद नौनिहाल का शव नाले मेें उतराता मिला। शव देख कर घरवालों का रोरोकर बुरा हाल है। बाद में शव दफन किया गया।
नौैनिहाल झुलसा
फतेहपुर। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सिरसी गांव मेें दीपक गिर जाने से एक नौनिहाल झुलस गया गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के हरिआेंम का पुत्र बृजेश 6 वर्ष शनिवार को अपने घर में शाम के समय रसोई से खाना निकाल रहा था तभी अचानक दीवार के सहारे रखा दीपक गिर गया जिसकी चपेट में आया बृजेश घायल हो गया। उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला ने डाई पी
बिंदकी(फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कोरइंया गांव मेें गृहकलह से तंग आकर एक महिला ने डाई पी जिससे हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोरइंया गांव में राजेेन्द्र की पत्नी गीता देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर झगडा हो गया जिससे उसने घर में रखी डाई पी ली हालत बिगडने पर परिवार के लोग जान पाये जिससे उसे लेकर सीएचसी आये डाक्टर हालत नाजुक बता रहे हैं।
बिजली चोरी का मुकदमा
हुसेनगंज (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के पलनहा गांव में रविवार को विद्युत बिभाग की टीम ने छापा मार सात लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता राजपथ ने गांव के जगतपाल ,राजूपटेल, भानू पटेल, विनय विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, रामराज,रमेश को नामित किया है।