पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बिंदकी/फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शनिवार की शाम उधारी की रकम मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। दबंगों ने दो महिलाओं समेत गृहस्वामी को लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल गृहस्वामी की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। घायल महिलाओं को सरकारी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। फिरोजपुर गांव निवासी वाल्मीकि बिरादरी के लल्लू से गांव का ही मनोज लोधी कुछ रुपया उधार ले रखा है। शनिवार की शाम लल्लू उधारी की रकम मांगने के लिए मनोज के घर गया था। घर पहुंचते ही मनोज ने लल्लू से गाली गलौज शुरू कर दिया और रकम लौटाने से मना कर दिया। लल्लू घर आकर गृहस्वामी बडे़ भाई सदन (35) पुत्र ननकऊ को घटना की जानकारी दे रहा था तभी पीछे से हथियारों से लैस मनोज लोधी अपने साथी सुरेश व पुत्तन साहू समेत कई दर्जन लोगाें के साथ धावा बोल दिया और लल्लू व सदन को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव में आईं उमा पत्नी पिंटू व सरस्वती पत्नी लल्लू को भी बुरी तरह पीटा। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां सदन की हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीण सदन को कानपुर ला रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियोें को गिरफ्तार किया गया है। गांव में तनाव से उन्होंने इनकार किया है।