{"_id":"36-117208","slug":"Fatehpur-117208-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0938\u092a\u093e \u0915\u093e\u0930\u094d\u092f\u0915\u0930\u094d\u0924\u093e\u0913\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u092d\u0930\u093e \u091c\u094b\u0936 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Fatehpur
Published by:
Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय युवा प्रभारी राजेश चंद्रा का रविवार को लखनऊ बाइपास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर युवा प्रभारी ने कहा पार्टी की नीतियों एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगने के लिए कहा। युवाओं में जोश भरते हुए श्री चंद्रा ने कहा कि पार्टी मुखिया मुलायम सिंह की अगुवाई में दिल्ली फतह की प्रत्येक कार्यकर्ता का मकसद होना चाहिए और इस मकसद को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की जरूरत है। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए असोथर जा रहे राजेश चंद्रा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई सपा सरकार प्रदेश में विकास की नई इबारत लिख रही है। जिसका आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगने के लिए प्रेरित करते हुए पार्टी की नीतियां एवं उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने की बात कही। स्वागत करने वालो में लोहिया वाहिनी कार्यकर्ता रिकूं सिंह, राजू कुर्मी, सुमित पटेल, गुड्डू सिंह, अंशू पटेल, जयसिंह, दीपू पटेल, सुमन शुक्ला, बृजेश सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।