पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
चौडगरा/फतेहपुर। छुट्टी का प्रार्थना पत्र किसी और के मार्फत देने पर टोकना प्रिंसिपल को भारी पड़ गया। आवेदन कर्ता स्कूल के प्रधान लिपिक ने प्रिंसिपल को पीट दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल की तहरीर पर आरोपी प्रधान लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने प्रधान लिपिक के निलंबन की मांग की है। घटना मलवां ब्लाक के हरबंश इंटर कालेज रेवाड़ी की है। सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास नगर भ्रमण के बाद प्रभातफेरी स्कूल कैंपस लौट चुकी थी। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल कमल मणि त्रिपाठी ने प्रधान लिपिक अनंत सिंह को अपनी छुट्टी का प्रार्थना पत्र चर्तुथश्रेणी कर्मचारी को देने पर टोक दिया। इस बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते अनंत सिंह ने कमल मणि को पीटना शुरू कर दिया। प्रिंसिपल को पिटता देख आसपास मौजूद स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने दोनों को अलग किया। प्रिंसिपल की पिटाई पर अन्य कर्मियों ने विरोध जताना शुरू किया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया, लेकिन तब तक आरोपी प्रधान लिपिक जा चुका था। मामले में प्रिंसिपल कमल मणि ने बताया कि प्रधान लिपिक अक्सर बारह बजे के बाद कालेज आते हैं। तीन दिन पहले वह छुट्टी का प्रार्थना पत्र चर्तुथश्रेणी कर्मी को दे गए थे। उन्होंने बताया कि इस बात पर टोकते ही अनंत सिंह ने मारपीट शुरू कर दी। थानेदार जेपी यादव ने बताया भुक्तभोगी प्रिंसिपल की तहरीर पर लिपिक के विरुद्ध मुकदमा लिख लिया गया है। उधर, आरोपी लिपिक ने सारे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उसने प्रिंसिपल पर प्रार्थना पत्र फाड़ने का आरोप लगाया है।
उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने प्रिंसिपल के साथ हुए अभद्र व्यवहार की निंदा की। रविवार को बैठक कर दोषी प्रधान लिपिक के निलंबन की मांग की गई। जिला अध्यक्ष कमल सिंह व जिला मंत्री आलोक शुक्ला ने कहा कि यदि दोषी पर कार्रवाई नहीं होती है तो संघ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा। इस मौके पर धनराज सिंह, अकबाल सिंह, महेंद्रपाल सिंह, बृजेंद्र सिंह, भानुप्रताप सिंह, अतुल सिंह यादव, प्रदीप सिंह चौहान, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे।
इंसेट
जल्द गिरफ्तारी की मांग
फतेहपुर। उ.प्र. प्रधानाचार्य परिषद ने रेवाड़ी के प्रिंसपल के साथ हुए दुर्रव्यहार को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। परिषद के महामंत्री बृजेंद्र सिंह ने घटना को लेकर साफ किया अगर आरोपी प्रधानलिपिक को हफ्ता भर के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो सारे जिले के इंटर कालेजों पर ताला लगवा दिया जाएगा।