पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बिंदकी/फतेहपुर। गणतंत्र दिवस पर प्रतापपुर प्राइमरी स्कूल में प्रभातफेरी के दौरान विवाद हो गया। देवबंदी पक्ष द्वारा तिरंगे के साथ धार्मिक झंडा लेकर चलने पर बरेलवी पक्ष ने विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। जाफरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर प्राइमरी स्कूल की प्रभातफेरी गांव का भ्रमण कर रही थी। इसकी अगुवाई ग्राम प्रधान जुबैर अहमद कर रहे थे। जिसमें बड़ी तादाद में देवबंदी भी शामिल थे। प्रभातफेरी में तिरंगे के साथ धार्मिक झंडा भी था। इसे लेेकर बरेलवी पक्ष के लोगों ने विरोध जाहिर किया। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में सर्वसम्मत्ति से तिरंगे के साथ धार्मिक झंडा लेकर न चलने पर दोनों पक्ष राजी हो गए तब प्रभातफेरी आगे बढ़ सकी।