पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
फतेहपुर। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में दो दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। विधायक कृष्णा पासवान के घर के पास लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब पांच सौ घरों में न केवल अंधेरा है, बल्कि जलापूर्ति ठप होने से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। ओवरलोड होने से यह ट्रांसफार्मर गुरुवार की शाम फुंक गया था। पटेलनगर चौराहे पर लगा नलकूप बंद है। इससे क्षेत्र के लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि लोग दो दिन से दूरदराज के हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगा रहे हैं। रामबाबू श्रीवास्तव का कहना है कि मोहल्ले का एक निजी हैंडपंप भी खराब था। शुक्रवार की सुबह इसे ठीक कराया गया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है। इस बाबत अवर अभियंता चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के लिए इलाहाबाद भेजा गया है। शुक्रवार की शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर आ जाएगा। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।