बिन्दकी-फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के अधिषाशी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार की रात आधा दर्जन नलकूपों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कर्मचारियाें के कार्य में लापरवाही पाई गई। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियाें से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ने मंडी समिति में लगे नलकूप का सबसे पहले निरीक्षण किया। यहां तैनात कर्मचारी संजीव कु मार को सोते हुए पाया। पानी टंकी के नलकूप में कर्मचारी गुरु प्रसाद नदारद मिले। केवल कर्र्मचारी राजकु मार मिला। इसी तरह ज्वाला जीे मंदिर नलकूप में कर्मचारी मोनू को मौके पर पाया। अधिशासी अधिकारी ने लापरवाह कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।