फर्रुखाबाद। शहर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। इस सीट को फतह करने के लिए रविवार को फतेहगढ़ के गेस्ट हाउस में पार्टी ने बैठक की। इसमें चुनाव की योजना बनाई गई। कार्यकर्ताओं से एकुजुट होकर माला पारिया को जिताने का आह्वान किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने कहा कि पालिका चुनाव को किसी भी स्थिति में जीतना है। सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं। उम्मीदवार माला पारिया ने कहा कि चुनाव नगर के विकास के लिए लड़ रही हूं। कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान रखा जाएगा। कार्यकर्ता निर्भय होकर चुनाव की बागडोर संभालें।
डा. रजनी सरीन, सुशील शाक्य, चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू, भास्करदत्त द्विवेदी, सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में एक एक वोट के महत्व को बताया। यहां पार्टी के सिंबल पर सभासद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का भी परिचय कराया गया।
इस मौके पर प्रदीप सक्सेना, दिनेश कटियार, कुलदीप दुबे, संजीव पारिया, धीरेंद्र वर्मा, ममता सक्सेना, डीएस राठौर, रवींद्र प्रताप सिंह, रूपेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, आशुतोष अवस्थी, मुकेश सक्सेना, आलोक सक्सेना, पंकज वर्मा, अमित पाठक, अश्वनी दीक्षित, धर्मवीर, राजपूत,सतीश वर्मा, कल्लू नेता, हाफिज पुत्तन मियां, विमल कटियार, गोविंद सिंह, अशोक वर्मा, रामआसरे दिवाकर, रामभरोसे, सुधीर शर्मा, हरिशंकर गिरी, शिवपाल सिंह आदि मौजूद रहे।