फर्रुखाबाद। रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने दुकानों पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पकड़ने के लिए छापामारी की। इस दौरान 11 रसोई गैस सिलेंडर पकड़े गए। इन्हें जब्त कर लिया गया।
डीएसओ आरएन चतुर्वेदी ने पूर्ति ने पूर्ति निरीक्षक मुन्ना सिंह गौड व बिंद्रा प्रसाद के साथ छापामारी की। बघार नाला के पास रामरहीस के यहां से एक व राकेश के पास से दो सिलेंडर पकड़े गए। यह कामर्शियल सिलेंडर के वजाय घरेलू सिलेंडर चला रहे थे। रेलवे रोड पर मिठाई की दुकानों पर भी छापा पड़ा। महेश के यहां भी घरेलू गैस सिलेंडर मिले। यहां तीन खाली व एक सिलेंडर जब्त किया गया। दीपू की मिठाई की दुकान पर तीन सिलेंडर मिले। इसके अलावा रोडवेज बस स्टेशन, आईटीआई चौराहा व लाल गेट पर अभियान चला। यहां छापा की भनक पर दुकानदारों ने घरेलू गैस सिलेंडर हटा दिए थे। यहां से टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।