कायमगंज। निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया का दौर सम्पन्न हो गया है। कायमगंज नगरपालिका से निकाय चुनाव लडऩे वाले १७२ लोगो ने अदेय प्रमाण लिये। वही जल कर के रूप में प्रत्याशियों से ४९७७०, जल मूल्य के रूप में एक लाख छह हजार १५ रूपये एवं गृहकर पचास आठ सौ तीन रूपये जमा किया गया। जबकि शमसाबाद नगर पंचायत से १०६ लोगो ने अदेय प्रमाण पत्र व गृह कर जल, जलकर एवं जलमूल्य के रूप में कुल १ लाख ५७ हजार ५ सौ ९९ रूपये जमा किया। कंपिल नगर पंचायत से कुल १८९ लोगो ने अदेय प्रमाण लिये। जलमूल्य में २५ हजार रूपये, गृह कर में २० हजार रूपये एवं अन्य में १५ हजार रूपये जमा किया गया।