फर्रुखाबाद। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन को लेकर खासी गहमा गहमी रही। सदर पालिका सीट व मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन का सन्नाटा टूट गया। सदर सीट से अध्यक्ष के लिए 10 व मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 7 ने परचा दाखिल किया।
फर्रुखाबाद पालिका की दो बार अध्यक्ष रह चुकीं दमयंती सिंह ने पहला परचा दाखिल किया। उन्होंने सुबह 11.40 बजे चार सेटों में नामांकन किया। इसके बाद 12 बजे विनीता पत्नी राजेश ने नामांकन किया। 12.03 बजे कल्पना पत्नी देवनरायन, 12.15 बजे माला पारिया पत्नी संजीव पारिया 12.45 बजे राजवती पत्नी सत्यप्रकाश इसके बाद नीतू पत्नी गिरराज, गुड्डी बेगम पत्नी असलम, चांदवी सिद्दीकी पत्नी साकिर रहमानी ने नामांकन किया। शशि प्रभा पत्नी संजीव कुमार ने 1.55 बजे व 2.20 बजे सलमा बेगम पत्नी मोहम्मद अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इन्होंने तीन सेटों में परचा दाखिल किया।
मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा पत्नी आशाराम, उर्मिला पत्नी रामसेवक, श्यामादेवी पत्नी रामवीर सिंह, आरती पत्नी सत्यनरायन, पूनम पत्नी गंगा प्रसाद, मिथलेश पत्नी गोपाल यादव ,ऊषा पत्नी अशोक कुमार, गंगाजली पत्नी अमरसिंह, सुशीला देवी पत्नी रामपाल, पिंकी पत्नी सत्यपाल, संगीता पत्नी संजू, सुमनलता पत्नी सौदान सिंह व संगीता पत्नी सरजू ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दिनेश चंद्र पुत्र गंगादयाल, सुषमा पत्नी अवधेश, मिथलेश पत्नी दुर्जनलाल, सतीश चंद्र पुत्र ईश्वरदयाल, लक्ष्मी पत्नी बाबूराम, बसंत लाल पुत्र रम्मू व संजय कुमार पुत्र रामलाल ने परचा दाखिल किया।