फर्रुखाबाद। सदर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतरी सलमा बेगम ने सिर्फ धार्मिक शिक्षा ली है। इनके पास दौलत की कमी नहीं है। वहीं दमयंती सिंह, माला पारिया और शशीप्रभा ने स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है। यह सभी प्रत्याशी और उनके पति लाखों की चल अचल संपति के मालिक हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने इसका ब्यौरा दिया है।
खटकपुरा सिद्दीकी निवासी हाजी मोहम्मद अहमद की पत्नी सलमा बेगम पर कोई मुकदमा नहीं है। सलमा के पास पचास हजार रुपए नगद, पति के पास एक लाख रुपए और तीन पुत्रों के पास पांच हजार रुपए नगद हैं। एक्सिस बैंक खाते में 698864 रुपए और 883830 रुपए की एनएससी, एलआईसी आदि की पालिसी हैं। तेरह लाख कीमत की स्कार्पियो गाड़ी और 354500 रुपए के सोने-चांदी के जेवर हैं। पति के एक्सिस बैंक खाते में 94451 रुपए और एनएससी, बीमा पालिसी 538977 रुपए की हैं। 440000 कीमत की तीन बाइक और सैंट्रो कार है। पति के नाम 2682750 रुपए की कृषि योग्य भूमि, 1521810 रुपए की अकृषि भूमि, 2250646 रुपए का भवन, 3302620 रुपए के दो मकान हैं।
बार एसोसिएशन के महासचिव संजीप पारिया की पत्नी माला पारिया पर कोई मुकदमा नहीं है। माला के पास 45000 रुपए नगद, पति के बाद 224000 रुपए नगद हैं। एसबीआई के खाते में दो लाख, बैंक आफ बड़ौदा में 222673 रुपए, पीएनबी में 32971 रुपए, पीएनपी के दूसरे खाते में 43689 रुपए, डाकघर में 8645 और एनएससी 30000 रुपए की हैं। चौदह लाख की बीमा पालियां और चार हजार रुपए प्रति माह की आरडी है। इसके अलावा माला के पास पांच सौ ग्राम सोना, पांच सौ ग्राम चांदी है। पति संजीव पारिया के पांच बैंक खातों के करीब साढ़े चार लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा इनके पास विभिन्न कंपनियों के करीब 23 के बांड और बीमा पालिसी हैं। संजीव के पास आधा किलो सोना, तीन पुत्रियों के पास सौ-सौ ग्राम सोने के अलावा विभिन्न बैंकों के खातों में हजारों रुपए जमा होने के साथ बांड और बीमा पालिसी हैं। 240000 की कृषि योग्य भूमि, कैंट में करीब डेढ़ करोड़ की कीमत का बंगला, तलैया लेन में पचास लाख कीमत की मार्केट है। माला ने बुंदेलखंड महाविद्यालय से स्नातक तक की शिक्षा पाई है।
नवाब न्यामतखां पूर्व निवासी संजीव कुमार की पत्नी शशीप्रभा पर कोई मुकदमा नहीं है। शशी के पास ढाई लाख रुपए नगद, संजीव के पास डेढ़ लाख रुपए नगद हैं। पति के एसबीआई फर्रुखाबाद के खाते में चार हजार रुपए, चौदह लाख की बीमा पालिसी हैं। शशी के पास आधा किलो सोना, एक किलो चांदी और पति के पास सौ ग्राम सोना है। संजीव के पास दो लाख कीमत की कृषि योग्य भूमि और 95 लाख की कीमत के दो मकान हैं। माला ने स्नातक तक पढ़ाई की है। नाला मछरट्टा निवासी सदर विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह पर शस्त्र अधिनियम का एक मुकदमा चल चुका है। दमयंती के पास दस हजार रुपए नगद, विजय सिंह के पास बीस हजार रुपए नगद हैं। दमयंती के बैंक आफ बड़ौदा के खाते में 3354 रुपए, 33562 रुपए के बांड, 11000 के शेयर, 450000 की जीप, 580000 के जेवर, 5.56 लाख व 2.7 लाख की अन्य परिसंपत्तियां, चौदह हजार की दो नाली बंदूक हैं। कृषि योग्य भूमि 1.20 लाख की है। अकृषि भूमि चार लाख की है। मकान व अन्य अचल संपत्तियां 30 लाख की हैं।