कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव रामाश्रम में एक घर में बच्चों-बच्चों के खेल-खेल में आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर रिश्तेदारी में आए दो बच्चे फंस गए, जिन्हें बचाने के प्रयास में तीन लोग झुलस गए। दो जिलों की फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
कमालगंज वार्डर के पास के गांव रामाश्रम निवासी अमर सिंह पाल के घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल के दौरान उसके छप्पर में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। अमर सिंह पाल के यहां उनके दामाद राजेश पाल निवासी आवास-विकास बच्चों समेत आए हैं। जिस समय आग लगी उस दौरान घर के सभी सदस्य तो बाहर निकल आए लेकिन एक कमरे में अमर सिंह के दो बच्चे गोलू और भोलू फंस गए। जब इसकी जानकारी अमर सिंह पाल को हुई तो वह जान की परवाह न करते हुए उस कमरे में घुस गया। यह देख उसका साला ब्रजपाल भी उनके पीछे कमरे में घुस गया। काफी मशक्कत के बाद अमर सिंह और ब्रजपाल ने बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि गोलू, राजेश पाल और ब्रजपाल गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें फर्रुखाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना की जानकारी फायरब्रिगेड को दी गई। इस पर कन्नौज और फर्रुखाबाद दोनों जिलों की फायरब्रिगेड दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने गांव के भूमित्र यादव की समर चलवाकर आग पर काबू पा लिया।