फर्रुखाबाद। गेहूं क्रय केंद्रों पर शासन का डंडा चलने के बाद जिलाधिकारी डा.मुथुकुमार स्वामी बी. ने भी जिले में हंटर चलाना शुरू कर दिया है। इसके बाद भी केंद्र प्रभारियों में सुधार नहीं हो रहा है। गुरुवार को सातनपुर मंडी परिषद में स्थापित हाट शाखा के खरीद केंद्र का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया तो केंद्र प्रभारी विजय सिंह यादव जरूरी अभिलेखों के साथ अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को निलंबित किए जाने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी गुरुवार को सुबह करीब दस बजे सातनपुर मंडी में पहुंच गए। गेहूं क्रय केंद्रों पर जाकर उन्होंने स्थिति को देखना शुरू कर दिया। कुछ केंद्रों पर संतुष्ट रहे तो हाट शाखा का निरीक्षण करने पर उन्हें केंद्र प्रभारी विजय सिंह यादव अनुपस्थित मिले। केंद्र पर मौजूद मिले विपणन सहायक सुरेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि केंद्र प्रभारी कमालगंज मंडी गए हैं। उन्होंने चेकबुक देखी तो एकाउंट पेई मुहर वाली नहीं थी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। खरीदे गए गेहूं के भुगतान का विवरण मांगा तो सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह केंद्र प्रभारी के पास ही है। विपणन सहायक ने जिलाधिकारी को पूछने पर यह भी बताया कि शासन द्वारा केंद्र पर 28512 बोरे प्राप्त हुए थे जिनमें 20376 बोरों का उपभोग किया जा चुका है। हालांकि सुरेंद्र कुमार के द्वारा गेहूं लगातार खरीदे जाने की जानकारी के बावजूद जिलाधिकारी संतुष्ट नहीं हुए और केंद्र प्रभारी के खिलाफ उनकी नाराजगी बढ़ती गई। कहा कि केंद्र प्रभारी अनुपस्थित होने के अलावा अभिलेख भी साथ लिए हैं यह घोर लापरवाही है। इसी बात से नाराज होकर जिलाधिकारी ने साथ चल रहे डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया कि विजय सिंह यादव केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया जाए। कुछ आढ़तियों द्वारा गेहूं खरीद न होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आढ़तियों का लाइसेंस निरस्त कर दूसरे को आवंटित करें।