फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी। घाटों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था सही रहे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी लगया गया है।
गुरुवार को घटियाघाट पर गंगा में स्नान के लिए जिले के अलावा आसपास जिलों से भी लोग स्नान करने के लिए आते है। बुधवार की रात से ही लोगों की भीड़ गंगाजी पहुंचने लगी। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशानन ने चाकचौबंद व्यवस्था की है। मेले में 2 एसओ, 10 दारोगा, ट्रेफिक पुलिस, 70 सिपाही के साथ ही शहर कोतवाली का फोर्स लगाया गया है। पुलिस ने वाहनों को रुकने के लिए बैरियर की भी व्यवस्था की है। स्नान करने आने वालों के ट्रैक्टरों को काफी दूर रोक दिया जाएगा। वही बुधवार को भी गंगा दशहरा मनाया गया। इस पर्व पर स्नान करने वालों की घाटों पर खासी भीड़ उमड़ी। गंदे पानी के चलते स्नान करने वालों को परेशानी हुई। गुरूवार को भी गंगा दशहरा है, इससे प्रशासन सुस्त रहा था। गंगा दशहरा गुरूवार को मनाया जाना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बुधवार को ही स्नान किया । सुबह से लोग स्नान करने के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं दिखे। पानी कम है। इससे गंदगी साफ नजर आ रही थी। कई बार जाम की भी नौबत बनी।