कमालगंज। खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को जिला मुख्यालय स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं थाने के बाहर कबाड़ में खड़ी कार और ट्रैक्टर में आग लग गई।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी संजय गुप्ता की पत्नी कंचन बीती रात गैसचूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान रेगुलेटर में आग लग गई। आग लगी देख कंचन आग बुझाने में लग गई। आग बुझाते समय कंचन बुरी तरह झुलस गईं। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कंचन को आग में घिरा देख जैसे-तैसे लोगोंे ने मशक्कत के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक कंचन काफी झुलस गई। घटना की जानकारी संजय को दी गई। आनन-फानन में संजय घटनास्थल पर पहुंचे। झुलसी कंचन को संजय आदि परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इधर, थाना कमालगंज के पास कबाड़ में खड़े एक ट्रैक्टर और कार में आग लग गई। घटना की जानकारी पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग बुझाई।